माँ सरस्वती जी की आरती | माता सरस्वती जी की आरती | Ma Saraswati Ji Ki Aarti | Ma Saraswati Ji Ki Aarti Lyrics

इस पोस्ट मे हम माँ सरस्वती जी की आरती के बारे  मे जानेगें- माता सरस्वती ज्ञान की देवी है । वसंत पंचमी के दिन माँ सरस्वती की आरती कर उन्हे प्रसन्न करे ।

जय सरस्वती माता,
मैया जय सरस्वती माता ।
सदगुण वैभव शालिनी,
त्रिभुवन विख्याता ॥

जय जय सरस्वती माता…॥

चन्द्रवदनि पद्मासिनि,
द्युति मंगलकारी ।
सोहे शुभ हंस सवारी,
अतुल तेजधारी ॥


जय जय सरस्वती माता…॥

बाएं कर में वीणा,
दाएं कर माला ।
शीश मुकुट मणि सोहे,
गल मोतियन माला ॥


जय जय सरस्वती माता…॥

देवी शरण जो आए,
उनका उद्धार किया ।
पैठी मंथरा दासी,
रावण संहार किया ॥


जय जय सरस्वती माता…॥

विद्या ज्ञान प्रदायिनि,
ज्ञान प्रकाश भरो ।
मोह अज्ञान और तिमिर का,
जग से नाश करो ॥


जय जय सरस्वती माता…॥

धूप दीप फल मेवा,
माँ स्वीकार करो ।
ज्ञानचक्षु दे माता,
जग निस्तार करो ॥


॥ जय सरस्वती माता…॥

माँ सरस्वती की आरती,
जो कोई जन गावे ।
हितकारी सुखकारी,
ज्ञान भक्ति पावे ॥


जय जय सरस्वती माता…॥

जय सरस्वती माता,
जय जय सरस्वती माता ।
सदगुण वैभव शालिनी,
त्रिभुवन विख्याता ॥

यह भी पढ़ें मृत्यु के बाद कर्ण का अंतिम संस्कार किसने किया? वह कौनसी बात थी जो अर्जुन की तुलना में कर्ण को और भी उत्कृष्ठ बना देती थी?

Leave a Comment