कलयुग के लिया कहीं गई श्री कृष्णा की ये 5 बातें जो सच हो रही है……

दोस्तों जैसा की हम  सभी जानते है की भगवान श्री कृष्ण विष्णु जी के 8वे अवतार थे । जिनका  जन्म द्वापर युग में हुआ था । श्री कृष्ण का जन्म काल कोठरी में हुआ था जब उनके मामा कंस ने श्री कृष्ण के माता पिता को बंदी बना रखा था।

श्री कृष्ण की माता का नाम देवकी और पिता का नाम वासुदेव था। बचपन से ही कृष्ण काफी नटखट थे जिनकी कहानियां हमें आज भी सुनाई जाती है। महाभारत  के समय श्री कृष्ण ने कुछ बातें कही जो की आज कलयुग में सच हो रही है  | 

ये है वो 5 बातें जो कलयुग के लिए श्री कृष्ण ने कहीं।

बात उस समय की है जब पांचो पांडव भाई वनवास जा रहे थे। तभी अर्जुन के मन में ये प्रशन उठा और बोले है माधव क्या आप बता सकते है की कलयुग कैसा होगा। कलयुग में इंसान कैसे होंगे और कलयुग को संसार का अंत क्यों बताया गया है।

श्री कृष्ण ने कहा – पार्थ मै तुम्हें इसका सीधा-सीधा जवाब तो नहीं दे सकता। आप सभी वन में जाओ और वहां जो भी देखो मुझे बताना जिससे मै तुम्हें बताऊंगा की कलयुग में उसका क्या प्रभाव होगा। उसके बाद पांचो पांडव वन में अलग-अलग चले गए।

1– सबसे पहले युधिष्ठिर लौट कर आये और उन्होंने जो देखा वो श्री कृष्ण को बताया | युधिष्ठिर बोले हे माधव मैंने 2 सूंड वाले हाथी को देखा। तब श्री कृष्ण ने कहा कि कलयुग में ऐसे लोग राज करेंगे जो बोलेंगे कुछ और करेंगे कुछ और ।

कोई किसी की बातो पर विश्वास  नहीं करेगा लोग सिर्फ अपना स्वार्थ के लिए एक दुसरे से झूठ कहेंगे। कलयुग में झूठ और अधर्म का साम्राज्य होगा जिसे मिटाने के लिए मुझे फिर से अवतार लेना होगा।

इसे भी पढ़े ये हैं महाभारत के 3 सबसे बड़े महारथी  जिन्हें  छल से मारा गया….

2 – युधिष्ठिर के बाद भीम आए और उन्होंने कहा की उन्होंने एक गाय को जनम देते हुए देखा और जनम देने के बाद गाय अपने बछड़े को इतना जोर से चाटने लगी की उस बछड़े से खून निकलने लगा। भला कोई माँ अपनी संतान को कैसे नुकसान पहुंचा सकती है।

 जिसका जवाब देते हुए श्री कृष्ण बोले की कलयुग मै माता पिता की बच्चो के लिए ममता इतनी भड़ जाएगी की वो ममता ही उनके बच्चों का जीवन नस्ट कर देगी।  बच्चो को अपने विकास का अवसर ही नहीं मिलेगा। वह वही करेंगे जो उनके माता पिता उसे करने को कहेंगे। कलयुग मै माता पिता का लोभ अपने बच्चो के लिये इतना भड़ जायेगा की वही लोभ बच्चो के भविष्य नष्ट करने का कारण बनेगा। 

3 – इसके बाद अर्जुन ने कहा की हे केशव मैंने देखा कि पक्षियों के पंख पर वेदों का ज्ञान लिखा हुआ है परंतु वह पक्षी मांस खा रहा था। इसका उत्तर देते हुए भगवान कृष्ण बोले पार्थ कलयुग में ऐसे मनुष्य होंगे जो काफी ज्ञानी और महान होंगे परन्तु उनकी सोच इतनी काली और कुटिल होगी 

वह बड़े पंडित वेदो और पुराणों की ज्ञान विज्ञान की बाते करेंगे पर उनके क्रम राक्षस से भी अधिक बुरे होंगे। कलयुग मै इंसान का लालच सम्पति को लेके इतना बढ़ जायेगा की बड़े से बड़ा ज्ञानी पुरुष भी सम्पति के मोह मै बांध जायेगा और दुशट करम करेगा।

4 – फिर सहदेव ने कहा की भगवन मैंने देखा की एक जगह पर 8 कुवे है जिनमे से सिर्फ 1 कुवे मे जल की एक बूँद भी नहीं है।  ऐसा कैसे हो सकता है भगवान जहां सभी कुवे भरे है वहा 1 कुँवा सूखा है।

जिसका अर्थ बताते हुए माधव बोले सहदेव कलयुग में इसका अर्थ होगा की कलयुग मै लोग महल बनाने में , विवाह में , या किसी समारोह के आयोजन में लाखों रुपये खर्च कर देंगे लेकिन अगर उनके आस पड़ोस में कोई ग़रीब भूखा मर रहा होगा तो वो उसकी कोई सहायता नहीं करेंगे अपितु उससे घ्रणा करेंगे।

5 अंत में नकुल कहते है की हे माधव में जब वन मै था तो मेने देखा की एक विशाल पर्वत से एक बहोत बड़ा पत्थर लुड़कते हुए नीचे गिर रहा था। रस्ते मै काफी बड़े बड़े वृक्ष आए परन्तु वह सभी को तोड़ता हुआ निचे गिरने लगा। अंत में वह एक छोटे से पौधे से टकराने पर रुक गया 

जिसका अर्थ बताते हुए श्री कृष्ण बोले की कलयुग में मानव का अपने मन पर कोई नियंत्रण नहीं होगा। उसका पूरा जीवन पतित होगा। उसका मन ना ही धन से के लोभ से भरेगा ना ही सत्ता के लोभ से। इसका सिर्फ एक मात्र उपाय यही होगा की वह हरी भजन करे जिससे उसके मन को शांति मिलेगी अथवा मन स्थिर रहेगा। और उसका पतित जीवन शुद्ध हो जायेगा जिससे उसे मोक्ष की प्राप्ति होगी। 

तो यह थी वह महाभारत के समय भगवान श्री कृष्ण की कही 5 बातें जो की कलयुग में सच साबित हो रही है।

इसे भी पढ़ेकौन था वो तपस्वी जिन्होंने हनुमानजी को मुकाबले में हरा दिया? क्या कारण था की हनुमानजी को हार का सामना करना पड़ा ?

Leave a Comment