आखिर कैसे एक नेवले ने यज्ञ में युधिष्ठिर को अपमानीत किया...

By: aman

महाभारत युद्ध समाप्त हो जाने के बाद, हस्तिनापुर के विजयी राजा युधिष्ठर ने एक यज्ञ का भव्य आयोजन किया

इस यज्ञ में सभी को कीमती और महंगे उपहार दिए गए। यज्ञ इतना भव्य था कि लोग इसकी प्रशंसा करते नहीं थक रहे थे

जब यज्ञ चल रहा था और सभी यज्ञ की प्रशंसा कर रहे थे तब वहाँ एक छोटा नेवला आ गया

वह नेवला देखने में बहुत ही अजीब था| वह नेवला एक तरफ से सामान्य नेवले की तरह सादा था

दूसरी तरफ से शुद्ध सोने की तरह चमक रहा था| नेवले ने सभी को देखा और फर्श पर लुढ़कने लगा और खुद को ऐसे देखा

जैसे वह अपने स्वरूप में बदलाव की उम्मीद कर रहा हो यह फिर से फर्श पर लुढ़कने लगा पर उसके स्वरूप में कुछ भी फरक नहीं आया

नेवले ने सभी लोगों को देखा और विशेष रूप से युधिष्ठर को देखा और बोला ‘मैं सोच भी नहीं पा रहा हूँ कि लोग इसे एक महान यज्ञ कहने पर