Horoscope Today: जानिए किस देवता को कौन सी राशि है अधिक प्रिय, जानिए 12 राशियों के देवी देवता

जानिए किस देवता को कौन सी राशि है अधिक प्रिय– राशियों को राशि के अनुसार 12 राशियों में बांटा गया है। प्रत्येक नक्षत्र एक राशि से मेल खाता है, और प्रत्येक राशि एक नक्षत्र से मेल खाती है। ग्रह और देवता हर राशि से जुड़े होते हैं।

इसके अतिरिक्त, प्रत्येक राशि के साथ देवी-देवता जुड़े हुए हैं। आपकी राशि के देवता आपकी राशि के स्वामी हैं, तो आइए जानें कि वह कौन है।

मेष राशि : आपकी राशि के मंगल देव ग्रह देवता हैं और श्रीराम और हनुमानजी मुख्य देवता हैं। देवियों की बात करें तो भगवती तारा, नील-सरस्वती और माता शैलपुत्री इस राशि की देवियां हैं। 

वृषभ राशि : आपकी राशि के शुक्र देव ग्रह देवता हैं और मुख्य देवता श्रीहरि विष्णु हैं। देवियों की बात करें तो माता लक्ष्मी और षोडशी-श्री विद्या इस राशि की देवियां हैं।

मिथुन राशि : आपकी राशि के बुध देव ग्रह देवता हैं और गणेशजी और विष्णुजी मुख्‍य देवता हैं। देवियों की बात करें तो माता दुर्गा, भुवनेश्वरी और माता चन्द्रघंटा इस राशि की देवियां हैं।

कर्क राशि : आपकी राशि के ग्रह देवता चंद्रमा हैं और मुख्य देवता शिवजी और विष्णुजी हैं। देवियों की बात करें तो माता कमला और माता सिद्धिदात्री इस राशि की देवियां हैं।

सिंह राशि : आपकी राशि के ग्रह देवता सूर्यदेव हैं और मुख्‍य देवता श्रीहरि विष्णु और हनुमानजी हैं। देवियों की बात करें तो माता गायत्री, पीताम्बरा और माता कालरात्रि हैं।

कन्या राशि : आपकी राशि के ग्रह देवता बुध देव हैं और मुख्य देवता गणेशजी हैं। देवियों की बात करें तो मां दुर्गा, भुवनेश्वरी और माता चन्द्रघंटा इस राशि की देवियां हैं।

तुला राशि : आपकी राशि के शुक्र देव ग्रह देवता हैं और मुख्य देवता श्रीहरि विष्णु हैं। देवियों की बात करें तो माता लक्ष्मी, ब्रह्मचारिणी और षोडशी-श्री विद्या इस राशि की देवियां हैं।

वृश्‍चिक राशि : आपकी राशि के मंगल देव ग्रह देवता हैं और श्रीराम और हनुमानजी मुख्य देवता हैं। देवियों की बात करें तो भगवती तारा और माता शैलपुत्री इस राशि की देवियां हैं। 

धनु राशि : आपकी राशि के ग्रह देवता बृहस्पति देव हैं और मुख्‍य देवता श्रीहरि विष्णु हैं। देवियों की बात करें तो माता लक्ष्मी, कमला और माता सिद्धिदात्री इस राशि की देवियां हैं।

मकर राशि : आपकी राशि के ग्रह देवता शनि देव हैं और मुख्य देवता हनुमानजी एवं शिवजी हैं। देवियों की बात करें तो मां काली और माता सिद्धिदात्री आपकी राशि की देवियां हैं।

कुंभ राशि : आपकी राशि के ग्रह देवता शनि देव हैं और मुख्य देवता हनुमानजी एवं शिवजी हैं। देवियों की बात करें तो मां काली और माता सिद्धिदात्री आपकी राशि की देवियां हैं।

मीन राशि : आपकी राशि के ग्रह देवता बृहस्पति देव हैं और मुख्‍य देवता श्रीहरि विष्णु हैं। देवियों की बात करें तो माता लक्ष्मी, कमला और माता सिद्धिदात्री इस राशि की देवियां हैं।

Read Also- Bhakti: शुक्रवार के दिन ये कम करने से माँ लक्ष्मी होंगी अति प्रसन्न, धन वृद्धि के बढ़ेगी सुख समृद्धि

Leave a Comment